पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया गौ-आवासों का उद्घाटन

सिरोही – (रमेश टेलर)अभिनव बृजमण्डल नंदगांव में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधिविधान के साथ नंदी पुजन किया और गौशाला की परिक्रमा की तथा गौ-गोपाल कॉरिडोर का कार्यारम्भ कर गौआवासों का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि गौपूजन करना एक सुखद अनुभूति है उन्होंने कहा गौसेवा समाज के आर्थिक, पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक विकास का मुख्य आधार है। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति, करूणा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। कार्यक्रम में विभिन्न संत एवं संस्थान के पदाधिकारी भी उपस्थित थे पूर्व राष्ट्रपति ने इस दौरान संस्थान के गौ-गोपाल कॉरिडोर एवं सुरभी विश्वविद्यालय परियोजना प्रपत्र की प्रस्तावना का विमोचन भी किया।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सिरोही पहुचने पर जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान सहित अन्य ने अगवानी की।

error: Content is protected !!