राज्य मंत्री ओटाराम देवासी 25–26 जनवरी को जिले के दौरे पर

सिरोही |
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी 25 व 26 जनवरी को सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
राज्य मंत्री 25 जनवरी को श्री माता रानी भटियाणी माताजी एवं आशापुरा माताजी मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस सिरोही में करेंगे।
26 जनवरी को प्रातः 8 बजे राज्य मंत्री ओटाराम देवासी भाजपा कार्यालय, सिरोही में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
दौरे के समापन के बाद राज्य मंत्री सरकारी वाहन से प्रस्थान करेंगे।
यह जानकारी उनके निजी सचिव जगदीश देवासी द्वारा दी गई।

error: Content is protected !!