सिरोही – रमेश टेलर
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत घर घर सर्वें,वलनरेबल पॉपुलेशन की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने एवं निक्षय पोर्टल पर अद्यतन रिपोर्टिंग की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय दल द्वारा जिला क्षय निवारण केंद्र का निरीक्षण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि राज्य स्तरीय दल में राज्य अधिकारी श्री चंद्रप्रकाश मीणा एवं पिरामल प्रतिनिधि जीतेन्द्र सिरोही जिले के भ्रमण पर रहे। निरीक्षण के दौरान जिले में चिन्हित वलनरेबल पॉपुलेशन की स्क्रीनिंग की स्थिति, निक्षय पोर्टल पर प्रविष्ट डेटा, टीबी रोगियों के उपचार, दवा उपलब्धता, निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण किट वितरण, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं फॉलो-अप व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।
राज्य स्तरीय दल द्वारा पाया गया कि जिले में टीबी नियंत्रण की दिशा में संतोषजनक प्रगति की गई है, तथापि शेष लक्षित जनसंख्या की स्क्रीनिंग शीघ्र पूर्ण कर 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी चिन्हित टीबी रोगियों का समयबद्ध उपचार प्रारंभ कर उपचार अनुपालन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
डीटीओ डॉ विवेक कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें जिले में संचालित गतिविधियों, माइक्रोप्लानिंग, फील्ड स्तर पर एएनएम/आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका, सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों तथा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति से राज्य स्तरीय दल को अवगत कराया गया।
राज्य स्तरीय दल द्वारा जिले में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव की बात कही।
इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्यभान सिंह देवड़ा,दिलीप कुमार, विनोद कुमार, सज्जन सिंह, निर्माल्या बनर्जी , रघुवीर सिंह गौतम कुमार समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

