सिरोही – रमेश टेलर
मंडवारिया में शनिवार को सुथार समाज झोरा परगना के तत्वाधान में शैक्षिक,राजकीय सेवा मे चयन एवं अन्य विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में सन्त सानिध्य श्री श्री 1008 सनातनगिरिजी महाराज व अति विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सिरोही, समाजसेवी हिम्मत सुथार, समस्त भामाशाह और समाज सेवी इसमे उपस्थित रहे। श्री श्री 1008 सनातनगिरिजी महाराज ने समाज के युवाओं को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालकर विद्यार्थियों को आव्हान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर समाज व देश का नाम रोशन करें और आज के इस युग मे नशा, मोबाइल से दूर रहने के साथ हि बच्चों पर माता पिता ध्यान रखने का भी संदेश दिया,
इसके साथ ही राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि विश्वकर्मा योजना लाई हुई उसमे सभी उसका फायदा लेने का आव्हान किया व राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि आप सब विश्वकर्मा भगवान के पुत्र हो आप तो जन्म से ही इंजीनियर हो, सिर्फ मार्ग दर्शन देते हुए होनहार विद्यार्थियों का हौसला अफजाई करते हुए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया साथ मे यह भी कहा कि मे हर समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तैयार रहता हूं ।
संस्थान के अध्यक्ष हेमन्त कुमार सुथार ने प्रतिवेदन प्रकरते हुये करते हुऐ इस कार्यक्रम के उदेश्य पर भाव प्रकट किए । शिक्षा समिति अध्यक्ष उत्तम सुथार ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा पर प्रकाश डाला । सचिव हिम्मत राम, कोषाध्यक्ष जोगाराम ने अपने विचार रखे।
आयोजन में 125 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार के रूप में मेडल, मोमेन्टो, कॉपी व प्रशस्ति पत्र दिया ।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी मेंबरों व युवा साथियों द्वारा तन मन से सहयोग किया गया कमेटी द्वारा सम्मानित भामाशाओ का साफा, माला व मोमेंटो दे कर बहुमान किया गया इस दौरान काफी संख्या में समाज बंधु परिवार सहित शामिल हुए।

