ट्रक व कार के बीच हुई भीषण भिड़त, चार घायल

जावाल के खेजड़ी तिराहे पर हुई घटना।

सिरोही – रमेश टेलर

कस्बे के गुजरने वाले राज्य राजमार्ग पर खेजड़ी तिराहे के पास गुरुवार देर शाम को ट्रक व कार के बीच टक्कर हुई जिसमें कार में सवार चार जने घायल हो गए । सूचना पर पुलिस व आसपास के लोग एकत्रित हो गए । घायलों को लोगों की सहायता से निजी वाहन से जावाल के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्साकर्मी ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर किया। वहां एक की स्थिति नाजुक होने से उन्हें अन्यत्र रैफर किया गया।  पुलिस के अनुसार कार सवार जावाल के भंवरलाल भील, प्रवीण, हरसन व बालदा के जगदीश कुमार कार में सवार होकर बरलूट की ओर से आ रहे थे । उस दौरान सामने से आ रहे ट्रक चालक ने कार को चपेट में ले लिया।

error: Content is protected !!