UGC के विरोध राष्ट्रपति के नाम SDM को सोपा ज्ञापन
सिरोही – (रमेश टेलर)अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष मांगूसिंह बावली नें स्वर्ण समाज को सम्बोधित करते हुए कहा की अगर UGC कानून वापस नहीं होता है तो पंचायती राज चुनाव में स्वर्ण एकता मंच सिरोही जिले की प्रत्येक सीट पर उतरेगा अपने उम्मीदवार और कहा की हमारी चाहे हार हो जाये उसकी परवाह नहीं परंतु काले कानून लागु करने वाली सरकार और उनके नेताओं को उनकी जमीन दिखाने का काम करेंगे। एकत्रित हुए स्वर्ण समाज के लोगो को विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीपसिंह मांडाणी, अशोक पुरोहित, कुलदीपसिंह देवड़ा, कपड़ा अशोसीशन अध्यक्ष माधोसिंह देवड़ा, भाजपा जिला मंत्री भुवनेश राजपुरोहित, NSUI छात्र नेता पदमसिंह देवड़ा नें सम्बोधित किया।
UGC के नए कानून के विरोध में सिरोही जिले का सवर्ण समाज आज सड़कों पर उतर आया… सिरोही में बाबा रामदेव गार्डन में सभा से शुरू हुआ विरोध विशाल रैली के रूप में कलेक्ट्री पहुंचा वहां यूजीसी के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी का अपना विरोध प्रकट किया… बाबा रामदेव गार्डन में सवर्ण समाज की विशाल बैठक आयोजित की गई, जहां एक स्वर में UGC के नए कानून को “काला कानून” करार दिया गया… बैठक में वक्ताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर सरकार ने UGC कानून वापस नहीं लिया, तो पंचायती राज चुनावों में हर सीट पर सवर्ण समाज अपना प्रत्याशी खड़ा करेगा… वक्ताओं ने कहा कि चुनाव जीतना उद्देश्य नहीं, बल्कि भाजपा के उम्मीदवार को हराना लक्ष्य होगा…
क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष मांगुसिंह बावली ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि “सरकार UGC जैसे कानून लाकर समाज को उकसाने का काम कर रही है, हमें हथियार उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।”… बावली के इस बयान के बाद मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन किया… बैठक के पश्चात सवर्ण समाज ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और रैली कलेक्ट्री पहुंची… जहां राष्ट्रपति के नाम SDM हरिसिंह देवल को ज्ञापन सौंपा…. इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता दलीप सिंह मांडनी, कुलदीप सिंह पालड़ी, एडवोकेट अशोक पुरोहित, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष हिम्मत पुरोहित, हिम्मत रावल, अरुण ओझा, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह नून, भाजपा नेता भुवनेश पुरोहित, समाजसेवी जीतेन्दरसिंह सगालिया, कपड़ा अशोसीएशन अध्यक्ष माधोसिंह आकुना, समाजसेवी बहादुरसिंह अंदौर, पूर्व किसान नेता शांतिलाल रावल, भरत राजपुरोहित, nsui नेता पदमसिंह देवड़ा, सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

