उपखंड स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया

आहोर । उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक छगनसिंह राजपुरोहित एवं उपखंड अधिकारी रोहित चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर उपखंड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी व गैर-सरकारी कुल 67 प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

error: Content is protected !!