विजन राजस्थान के तहत मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

समानता का संदेश है मैराथन- लुम्बाराम चौधरी

सिरोही -(रमेश टेलर) विजन राजस्थान 2026 के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने मशाल जलाकर किया।
कार्यक्रम में शहर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जागरूकता बढ़ाई। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य और नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मैराथन की शुरुआत दशराह मैदान से चालू होकर अहिंसा सर्कल,पैलेस रोड,राठौर लाइन,सरजावाव दरवाजा,बस स्टैंड ,जेल चौराया से होते हुए दशराह मैदान में समापन हुआ।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मैराथन सिर्फ एक खेल या कोई सामान्य गतिविधि नही है,इसके माध्यम से समाज मे एक समानता का संदेश भी दिया जा रहा है। मैराथन का आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है।
मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि वे अधिक खेल खेलें। इसके साथ ही, नियमित एक्सरसाइज करें और अपने आहार पर ध्यान दें।

जिस प्रकार मैराथन में पुरुष,महिला ,यूवा, बुजुर्ग,सभी एक साथ दौड़ते है उसी प्रकार हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सभी को सम्मान रखते हुए जनहित में कार्य करते है।
चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्ष में जहां देश का चहुंमुखी विकास हुआ है, वहीं हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण योजनाएं भी शुरू की गई हैं,उसी को लेकर दिनांक 19 से 21 तारीख तक दशराह मैदान में प्रदशनी रखी गई है जिसमे भारत एवम राजस्थान सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएगे।

फिटनेस आइकन गायत्री शर्मा ने सांसद सिरोही द्वारा आयोजित रन फ़ॉर सिरोही अभियान में शानदार प्रस्तुति देकर प्रतिभागियों में उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत जोशपूर्ण ज़ुम्बा सत्र से हुई।

इस अवसर पर भाजपा जिला के पदाधिकारियों समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ में
काफी संख्या में छात्र छात्राए व नगरवासी उपस्तिथ रहे।

error: Content is protected !!