50 वा स्वर्ण जयंती महोत्सव- सांझी प्रसंग सम्पन्न-आज से चार दिवसीय महामहोत्सव

सिरोही – रमेश टेलर

सगरवंशी माली समाज के आराध्य देव श्री भागिरथेश्वर महादेव के प्रतिष्ठा को 50 साल पूरे होने पर इस बार स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में महामहोत्सव को मनाया जा रहा है
समाज के पूर्व सचिव सुरेश सगरवंशी ने बताया है कि स्थानीय मंदिर में 24 अप्रैल से ही लगातार नियमित माता बहनों द्वारा मांगलिक गीतो ढोल बाझे क साथ नाचते गाते शहर में अपने अपने क्षेत्र से हल्दी (सांझी ) लाने का प्रसंग हो रहा है जिसमे माता बहनों में ज्यादा उत्साह देखा गया। भगवान के सोने चांदी के आभूषणों के साथ ही भगवान के पोशाक ,श्रंगार सामग्री व फल मिठाई मेवा के साथ विविध सामग्री सांझी में लायी जा रही है व नियमित मन्दिर में आरती के साथ मांगलिक गीत भजन का आयोजन हो रहा है
समाज सचिव गिरीश सगरवंशी ने बताया कि शाहजी की बाड़ी से सांझी प्रमुख जितेंद्र सगरवंशी , टांकरिया क्षेत्र सांझी प्रमुख महेंद्र सगरवंशी, महाकाली नगर सांझी प्रमुख विनोद सगरवंशी व सम्पूर्णनन्द कालोनी क्षेत्र सांझी प्रमुख राजेन्द्र सगरवंशी के साथ क्षेत्रवासियों ने पूरे जोश उत्साह के साथ सांझी लेकर मंदिर तक पहुचे
जहां समाज के बाबुलाल सगरवंशी के अद्यक्षता में समाज कमेटी द्वारा समाजजनों का स्वागय किया गया व मेहंदी व गुड़ भेँट कर परम्परा का निर्वाह किया

चार दिन तक होंगे भव्य कार्यक्रम
दिनांक 28 अप्रैल से 01 मई तक चार दिवस्य भव्य आयोजन हेतु समाज की भूमि पर विराट पांडाल बनाया गया है व नियमित भोजन प्रसादी के साथ महा प्रसादी होगी
मंदिर को लाइट डेकोरेशन व मंडप से सजाया गया है ।
समाज के युवाओं द्वारा अतिथि सम्मान, धार्मिक अनुष्ठान, हल्दी रस्म, कलश यात्रा,भज संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा , महाप्रसादी, आवास व्यवस्था सहित विविध कार्यो की जिम्मेवारी निभायी जा रही है

सुरेश सगरवंशी ने बताया कि महोत्सव को भव्य दिव्य सफल बनाने हेतु कुमार दिनेश कुमार,हरीश कुमार, शंकरलाल, चंद्रदेव,मुकेश, पार्षद अनील,दिनेश चंद्र, नवलकिशोर, जितेंद्र , रामचन्द्र, राजेन्द्र,कमल कुमार, राजेश, गोपाल, अर्जुन,,महेंद्, ललित, विनोद गोपाल, आशीष, गोविंद,अमृत,योगेश गुणवंत,रवीं, मांगीलाल, नरेश सभी समाजजन युवा पूरे उत्साह के साथ जिमेवारी निभा रहे है

error: Content is protected !!