दंडी स्वामी देवानंद जी का रहेंगा विशेष सानिध्य
सिरोही – (रमेश टेलर)-मामावली की पावन धरा पर स्थित श्री सुंधा माताजी एवं श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार, 18 मई धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों एवं राजपुरोहित समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है तथा तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजन के अंतर्गत विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती, धार्मिक अनुष्ठान एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट के साथ रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है।
इस समारोह मे श्री 1008 श्री दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज का सानिध्य रहेगा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर स्थापना के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्रामीणों एवं समाजबंधुओं द्वारा सामूहिक रूप से व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं।
समिति के अनुसार कार्यक्रम में भजन गायक प्रवीण माली एंड पार्टी द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। वार्षिक उत्सव मे भजन-कीर्तन, प्रसादी एवं श्रद्धालुओं के स्वागत की विशेष व्यवस्था की जाएगी। धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण के साथ सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया जाएगा।

