महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर जालोर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन


जालौर में हस्ताक्षर अभियान, विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित


जालौर।(छगन मीणा) कलेक्ट्रेट के समक्ष महिला आरक्षण को लेकर जिला महिला कांग्रेस की ओर से सोमवार को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंवर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा प्रतीकात्मक पुतला दहन कर महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बिना किसी देरी के लागू करने की मांग की। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण कानून पारित तो कर दिया, लेकिन इसे जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया से जोड़कर लागू करने में अनावश्यक देरी की जा रही है।


जिलाध्यक्ष संतोष कंवर ने कहा कि देश की महिलाओं को लंबे समय से राजनीतिक भागीदारी में उचित प्रतिनिधित्व का इंतजार है। महिला आरक्षण कानून को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए ताकि महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में पर्याप्त भागीदारी मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
उन्होंने यह भी मांग उठाई कि महिला आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण कोटा सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को राजनीतिक अवसर मिल सकें।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन का समर्थन जुटाया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। बाद में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया। इस मौके प्रदेश सचिव गीताश्री, पूर्व पार्षद जुबेदा नागौरी, पदमा नागर, पोनी देवी,मनीषा देवी,कमला देवी, इंद्रा देवी सहित कई महिलाए कार्यकर्ता उपस्थित थी

error: Content is protected !!