सद्बुद्धि यज्ञ का हुआ आयोजन
सिरोही – (रमेश टेलर) पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने गाय के बछड़े की शिवगंज में हुई हत्या के मामले की कार्यवाही को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली में पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बना दिया
उन्होंने कहाकि जो लोग जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पर थानों से बन्दी का आरोप लगा रहे थे। उन्हीं लोगो के साथ सात तारीख़ को दिन में जागनाथ महादेव मंदिर में गुपचुप की गई बैठक में आपने जानता के दिमाग़ में कई संदेह खड़े कर दिये।
लोढ़ा शुक्रवार को शिवगंज के गांधी चौक में पुलिस सदबुद्धि यज्ञ के बाद उपस्थित लोगो को संबोधित कर रहे थे।
लोढ़ा ने चेतावनी दी कि पुलिस और प्रशासन ने अपनी कार्यप्रणाली को जनहित की तरफ़ समर्पित नहीं किया तो आने वाले वक़्त में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा ।
बैठक में गौरक्षक मंगल मीणा ने कहा कि प्रशासन गौहत्या के आरोपियों को पकड़ने के बजाय गौसेवकों को ही पाबंद करने के नोटिस दे रहा है, जिसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
नगर अध्यक्ष डॉ. हनवंत सिंह मेड़तिया ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और न्याय की रक्षा के लिए किया जा रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए मोहनलाल सिरवी ने आशंका जताई कि पुलिस को गौहत्यारों के नाम पता होने के बावजूद दबाव के चलते कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वजिंग राम घांची, मोटा राम देवासी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश मीणा, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुशल सिंह देवड़ा, सुरेश सिंह राव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चम्पालाल तिरगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई कर शहर में बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर के प्रभुत्व नागरिक मौजूद रहें।

