सांसद चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सिरोही – (रमेश टेलर) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हरित भारत’ के संकल्प के साथ कालकाजी रोड स्थित वीर भगवान मंदिर में पौधे लगाए।
सांसद चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण की हमसभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ देश के जनमानस ने जुड़कर प्रकृति संरक्षण को जन जन की जिम्मेदारी मानकर जनांदोलन बना दिया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के पश्चात रोपित वृक्ष की उसी प्रकार देखभाल करना है जैसी मां अपने बच्चों की देखभाल करती है। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा रोपित पौधा आगे चलकर जब विशालकाय वृक्ष का रूप लेगा तो आपके अलावा आने वाली कई पीढ़ियों को फल और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का काम करेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली,हेमलता पुरोहित,नगर अध्यक्ष चिराग रावल,नगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान, गोविंद सैनी, नगर मंत्री ललित प्रजापत,अजय भट्ट,रामलाल मेघवाल,इंदर सिंह मकवाना,प्रवीण वाघेला,अशोक कंसारा,रमजान खान,मंजुला चारण सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

