विधानसभा क्षेत्र आहोर के गांवो में पेयजल समस्या का समाधान शीघ्र हो- सवाराम पटेल

जालोर ।(छगन मीणा)कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पूर्व पार्षद लक्ष्मणसिंह सांकला, बंसीलाल सोलंकी ने जिला कलेक्टर जालोर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में बताया कि जालोर जिले के विधानसभा क्षेत्र आहोर के गांवों कोटड़ा,पाणवा, ओडवाड़ा, वागोतरा, भाद्राजून, गुडा रामा, वारणी, वागुण्दा, बरवा, बरवा की ढाणीया, घाना, रेवड़ा, सेलड़ी, नीलकंठ, मोतीसरी सहित अनेक गांवों मे पेयजल की समस्या है लोगों को पानी टेंकर मँगवाकर पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ती है एक टेंकर के एक हजार से 3 हजार रुपये तक चुकाने पड़ते है, जो महीने मे 4-5 बार टेंकर मँगवाकर प्यास बुजानी पड़ती है I यह खर्च आम आदमी, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार वहन नहीं कर सकते हैI


जानकारी मिली है कि आहोर क्षेत्र मे नर्मदा पेयजल परियोजना के तहत 20 टंकिया(OHSR) निर्मित सुदा 12 माह से अधिक समय से पड़ी है जिनको पाइप लाइन से जोड़कर गांवों मे पेयजल की सप्लाई देनी शेष है I विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बजट के अभाव मे पाइप उपलब्ध नहीं होने के कारण टंकियों(OHSR) को मेन लाइन से नहीं जोड़ा रहा है राजस्थान सरकार को चाहिए कि नर्मदा विभाग की डिमांड अनुसार बजट जारी कर पाइप लाइनों की खरीद कर फिट किए जाये, जिससे टेंको मे पेयजल भरकर गांवों मे सुचारु सप्लाई की जा सकेI नर्मदा विभाग व PHED विभाग को आवश्यकता अनुसार बजट की स्वीकृति प्रदान करावेI
मुख्यमंत्री से विधानसभा क्षेत्र आहोर (जालोर) के गांवों मे पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई हैं।

error: Content is protected !!