भाजपा सिरोही नगर की बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर जोर, आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

सिरोही – (रमेश टेलर)भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल सिरोही की बैठक डाक बंगले में आयोजित हुई
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चिराग रावल, मुख्य वक्ता नगर प्रभारी गंगाराम गोयल एवम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण देवासी के सानिध्य में बेठक आयोजित हुई।
बेठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चुनाव बूथ स्तर पर ही जीते जाते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया और रीति-नीति पर चलकर जनता की सेवा करने पर जोर दिया।।सभी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।
साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने हेतु कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ एवम नए सदस्यों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, जिला कार्यालय मंत्री बाबूसिंह माकरोडा,जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!