मंत्री के इशारे पर बच्चों को अपराधी न बनाए पुलिस – संयम लोढ़ा

अभिषेक माली के परिवार से मिले लोढ़ा

8 जून को शिवगंज शिवगंज पुलिस थाने के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

सिरोही – रमेश टेलर

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने शिवगंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अभिषेक माली के परिवारजनों से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उनके पिताजी पप्पू भाई ने लोढ़ा को बताया कि यह सब षड्यंत्र के तहत हुआ और उनके बेटे को फंसाया गया हैं। उसने न तो “भोपा भगाओ, सिरोही बचाओ” का नारा दीवार पर लिखा और नहीं इसमें उनके पुत्र की कोई भूमिका है। यह नारा दीवार पर 2 महीने पूर्व से लिखा हुआ था जिसकी समस्त भाजपा नेताओं को जानकारी थी लेकिन इसके बाद भी इसका हवा खड़ा करके पुलिस पर दबाव बना करके उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जब अभिषेक माली को लेकर गई तो लगातार यही कहा जा रहा था कि अभी छोड़ रहे हैं, अभी छोड़ रहे हैं, अभी छोड़ रहे हैं करके पूरा दिन निकाल दिया और बाद में जब उसे उपखंड अधिकारी के यहां पेश किया गया तो तुरंत जमानत देने की बजाय अधिकारी पर दबाव बनाकर अभिषेक को जेल में भेज दिया है। इस तरह उसे पूरी रात जेल में बितानी पड़ी। लोढ़ा को बताया कि इसके बाद भी तस्दीक पसुधा जमानत की मांग की गई जिसको जुटाने में समय काफी लग गया और परिवार वालों को काफी कठिनाई हुई। इस तरह की एक यह कानूनी प्रक्रिया में अभिषेक को फंसा दिया गया।
परिवारजनों ने बताया कि उन्होंने भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं कि यहां तक की मंत्री ओटाराम देवासी ने तो फोन तक नहीं उठाया।

मानव श्रृंखला बनाकर आज करेंगे विरोध –

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि पूरे मामले में सब कुछ गलत हुआ है और हर गलत चीज के खिलाफ वे साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों से उनकी इच्छा जानी चाहिए कि वह संबंध में क्या-क्या न्याय प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं तभी यह तय किया गया कि पुलिस की इस कार्रवाई का प्रतीकात्मक विरोध कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार 8 जून की शाम को 5 बजे मानव श्रृंखला बनाकर शिवगंज पुलिस थाने के सामने अंबे माता मंदिर चौक में किया जाएगा। समस्त जागरूक नागरिको से अपील की गई कि किस तरह की कानून विरोधी, संविधान विरोधी राजनीतिक दबाव में की गई पुलिस की इस कार्रवाई का वह डटकर विरोध करें जो राजनीतिक दबाव में की गई है। पुलिस क्षेत्र में लगातार एक मोहरे के रूप में काम कर रही है।

इसके अलावा एक प्रतिनिधिमंडल भी परिवारजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा।

error: Content is protected !!