लाडो योजना में भुगतान शत प्रतिशत करने के दिए निर्देश-
सिरोही – रमेश टेलर
सीएमएचओ एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी जिला अधिकारियों ने खंड स्तरीय महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में सभी योजनाओ का रिव्यू किया ।
अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने की। बैठक में आरसीएचओ डॉ. रितेश सांखला, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. पी. शर्मा, डीटीओ डॉ विनय बंसल ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेश टेलर, एमसीडी प्रभारी मानसिंह दादरवाल, बीसीएमओ सिरोही डॉ विवेक जोशी,बीसीएमओ पिंडवाड़ा डॉ भूपेंद्र प्रताप सिंह, बीपीएम रोहिताश सहित ब्लॉक के सभी सीएचसी प्रभारी, पीएचसी प्रभारी, एसटीएस एसटीएलएस सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्मिक सीएचओ, एएनएम एलएचवी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में संचालित सभी प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। आरसीएचओ कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा एनएचएम द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ निम्न बिंदुओं पर विशेष समीक्षा की गई — जिसमें लाड़ो योजना प्रथम एवं द्वितीय किश्त, जेएसवाई परिवार नियोजन कार्यक्रम मां वाउचर योजना, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान
योजना के अंतर्गत पात्र बालिका के जन्म पर आर्थिक सहायता तथा विकास के विभिन्न चरणों पर वित्तीय लाभ उपलब्ध कराए जाते हैं ताकि बेटी के जन्म पर आर्थिक बोझ का कोई भय न रहे।
प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए जिसमें
गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण
संस्थागत प्रसव में वृद्धि
स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता बढ़ाना
योजना का 100% लाभ पात्र परिवारों को मिले ।
सीएमएचओ डॉ खराडी ने सभी कार्मिको को निर्देशित किया कि सभी गर्भवती माता के छह माह तक सभी के , आधार ,जन आधार एवं बैंक खाता खुलवाना सुनिश्चित करे ।
सभी संस्थानों पर साफ़ सफ़ाई, दवा एवं जाँच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
अंत में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की प्रत्येक योजना का उद्देश्य आमजन के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। उन्होंने अधिकारियों को सजगता, संवेदनशीलता और टीम वर्क के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मरीज की जगह स्वयं को रख कर उसका इलाज करे ।

