भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड व विधायक ने जन सुनवाई केन्द्र का किया लोकार्पण

सिरोही – रमेश टेलर

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड बुधवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान पंचायत समिति सिरोही परिसर में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत पंचायत समिति परिसर सिरोही में विधायक जन सुनवाई केन्द्र का लोकार्पण किया।
राज्यसभा सांसद मदन राठौड ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में तथा राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनता के हित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है विधायक जनसुनवाई केन्द्र भी आमजन को प्राथमिकता से त्वरित राहत देने का कार्य करेंगे।
उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और नीति निर्माण के विभिन्न विषयों पर महिलाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि ये बेहद खुशी का विषय है कि राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में विधायक जनसुनवाई केन्द्र का लोकार्पण किया जा रहा है इसके माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जहां प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा वहीं परिवादियों की समस्याओं का भी निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान की जाएगी। सांसद लुम्बाराम चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनसुनवाई केन्द्र का संचालन होने से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा साथ ही जनसुनवाई केन्द्र के पास ही सभी सरकारी कार्यालय होने से भी परिवादी लाभान्वित होंगे।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित,
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, प्रधान हंसमुख कुमार समेत भाजपा पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं एवं घोषणाओं के तहत लाभार्थियों को संबंधित दस्तावेज सौपे गये।

error: Content is protected !!