“ग्रामीण सेवा शिविर” में जन समस्याओं का हुआ निस्तारण

पालडी एम मंडल में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
राज्यमंत्री, जिला प्रमुख, प्रधान प्रतिनिधि, स्थानीय सरपंच सहित कई जनप्रतिनिधि रहें उपस्थित

सिरोही – (रमेश टेलर) पालडी एम में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजमंत्री ओटाराम देवासी, विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि विशन सिंह देवड़ा उपस्थित रहे।

ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं के निस्तारण हेतु तहसीलदार श्री आसुराम राणा, बीडीओ मुलेंद्र सिंह, बीओ जब्बरसिंह राव, ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर कौशल ओहरी, सहायक अभियंता विद्युत विभाग श्री धर्मेंद्र, सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग नितिन सहित ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारी, चिकित्सा, राजस्व, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, एवं कृषि सहित समस्त विभागों से जुड़े अधिकारी, अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहें।

शिविर में लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया। विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं हेतु सभी अधिकारी उपस्थित थे जिन्हें हाथों हाथ समस्याएं बताकर उनके समाधान के प्रयास किए गए।

शिविर में पट्टा, पेंशन, पेयजल, बंटवार, रास्ता सहित अनेक समस्याओं को सुना गया। शिविर में मौजूद प्रधान प्रतिनिधि एवं स्थानीय सरपंच ने सरकार की योजनाओं के लाभ बताए।।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पालडी एम, पालडी मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह रुखाड़ा, पूर्व महामंत्री सूरजपाल सिंह अरठवाडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह पालडी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!