भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण व परिश्रम के बल पर संगठन मजबूत : प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़

सिरोही पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भाजपा ने गर्मजोशी से किया स्वागत

सिरोही – रमेश टेलर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के सिरोही पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस दौरान राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेटकर दुप्पटा पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया।


प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं परिश्रम के बल पर संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
जिलाध्यक्ष डॉ भंड़ारी ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिल रही है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओ ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत, अभिनंदन एवं स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!