हमारी सारी उपलब्धियां समाज की देन है और हमें समाज की सेवा में तत्पर रहना चाहिए – संयम लोढ़ा

लोढ़ा पक्षी आवास के लोकार्पण समारोह मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे

सिरोही (रमेश टेलर)

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा है कि हम या तो अच्छे कार्य करें और कर नहीं सकते तो दूसरे को करने की प्रेरणा दें और वह भी नहीं कर सकते तो जो कर रहा है उसके कार्य का अनुमोदन करें। उन्होंने कहा कि हमारी सारी उपलब्धियां समाज की देन है और हमें समाज की सेवा में तत्पर रहना चाहिए। लोढ़ा ध्वलेश्वर महादेव मंदिर रोवाड़ा में भामाशाह शैतान कुमार की ओर से बनाए गए पक्षी आवास के लोकार्पण समारोह मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमेरपुर के पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने की।

लोढ़ा ने कहा कि हर मनुष्य ने संसार में जन्म लिया है तब उसके पास कुछ भी नहीं था। नाम पद प्रतिष्ठा संपदा सब कुछ इस समाज की दी हुई है। हम महीने जितने भी रुपए कमाते हैं तो मन में यह भाव होना चाहिए कि मैं उसमें से मात्र 10% रुपये वापस समाज पर खर्च करूँ। उन्होंने कहा कि इससे जो संतुष्टि प्राप्त होगी। उसी से जीवन में आगे बढ़ाने की ताकत मिलेगी।

लोढ़ा ने कबीर दास जी के दोहे सुनाएं और उसके माध्यम से दान की परंपरा का महत्व बताया। इस मौके पर अतिथियों का सम्मान किया गया एवं भामाशाह शैतान कुमार का अभिनंदन किया गया।

error: Content is protected !!