गौवंश को बंधनमुक्त करने के लिए चिलचिलाती धूप के बीच खेतों में दो घंटे दौड़ी गौ रक्षा फोर्स की टीम, किया रेस्क्यू

घायल गौ वंश नंदी के गले में बंधीं रस्सी व लठ से बचाया, तखतगढ़ गौ रक्षा फोर्स ने उपचार कर किया पशु ट्रोमा सेंटर किया रेफ़र, दो घंटे की रेस्क्यू के बाद पकड़ा:- अध्यक्ष डैनी सैन के नेतृत्व में गौ रक्षा फोर्स की टीम लगातार कर रही बीमार गौवंश की सेवा:-

आहोर । (सुरेश गर्ग)उपखंड क्षेत्र के गांव केराल – भूती क्षेत्र के बीच खेतों में पिछले कई दिनों से घायल नंदी के गले में बंधी रस्सी एवं लकड़ी के लठ से बंधे नंदी महाराज घायल अवस्था में खेतों व ओरण, गोचर भूमि में कई दिनों से धूम रहा था । वहीं नंदी के गले में बंधें रस्सी व लकड़ी से जकड़ा हुआ होने की सुचना गौ रक्षक सुरेश गर्ग ने तखतगढ़ गौ रक्षा फोर्स के डैनी भाई सैंन तखतगढ़ को इसकी सुचना दी।गौ रक्षा फोर्स सेवा समिति तखतगढ़ की टीम केराल पहुंची । चिलचिलाती धूप में गौ रक्षा फोर्स ने दो घंटे से अधिक समय तक खेतों व ओरण , गोचर क्षेत्र में घायल नंदी को ढूंढने का प्रयास किया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू के बाद आखिर घायल नन्दी महाराज केराल गांव के पास विलायती बबूल के बीच मिला। जिसके बाद तखतगढ़ गौ रक्षा फोर्स सेवा समिति व रोडला गौ रक्षा फोर्स की टीम व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल नंदी महाराज का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं घायल गौ वंश नंदी महाराज के गले में बंधी रस्सी व लठ को गौ रक्षा टीम ने रस्सी को काटकर छुड़ाया और घायल नन्दी का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद डैनी सैन तखतगढ़ के नेतृत्व में घायल नंदी को इलाज के लिए ट्रोमा सेंटर हरजी के रवाना किया। जहां घायल नन्दी का इलाज किया जाएगा। इस मौके गौ रक्षक फोर्स तखतगढ़ के अध्यक्ष डैनी राठौर , सुरेश गर्ग, रेवत एलएसए, अनिल मीणा,भीखाराम रेड्डी, पटवारी पुष्पेन्द्र सिंह, सुरेश नाथ, निहाल सैन ,रूपसिंह केराल, रतनसिंह केराल,अजाराम मीणा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गौ रक्षक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!