देर रात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सिरोही – (रमेश टेलर)

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार रात्रि लगभग 11:00 बजे उदयपुर से सिरोही होते हुए जालौर-सिरोही प्रवास के दौरान जावाल पहुंचे।

जावाल पहुंचने पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह रावणा के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वागत के लिए देर रात तक कार्यकर्ता इंतजार करते रहे। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला जावाल पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगा कर फूलमाला वो साफा पहना कर गर्म जोशी से स्वागत किया
कार्यक्रम में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लीलाराम गरासिया, जिला उपाध्यक्ष नारायण सुथार, तेजाराम मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल माली, प्रवीण कुमार रावल, नगर मंडल अध्यक्ष हनुमत सिंह, प्रकाश राज मीणा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया।

error: Content is protected !!