जालोर सिरोही सांसद के क्षेत्र में खुशी की लहर
सिरोही – (रमेश टेलर) संसद में सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर जालोर सिरोही के लोकप्रिय सांसद लुम्बाराम चौधरी को आने वाले सत्र में सम्मानित किया जाएगा।इस साल के संसद रत्न पुरस्कारों के लिए 12 सांसदों और 4 संसदीय समितियों का चयन किया गया है. इस साल चुने गए चेहरों में देश के कई बड़े और अनुभवी राजनेता शामिल हैं।
उसमे से जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी का भी नाम है।यह पुरस्कार जालोर सिरोही के इतिहास में पहली बार मिल रहा है उसको लेकर जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के आमजन में अत्यंत ही हर्ष का विषय है।
संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत साल 2010 में हुई थी और यह पुरस्कार उन सांसदों को दिए जाते हैं जो पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के लिए संसद में खासे एक्टिव रहते हैं।
सांसद चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया, एवं साथी संसदीय कर्मचारियों का भी हार्दिक धन्यवाद, जो हमेशा मेरे साथ रहे। आपके विश्वास के योग्य होने के लिए मैं अत्यंत आभारी हूँ और लगन से काम करना जारी रखूँगा।

