◆“वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली : जालोर से महिला कांग्रेस की सशक्त भागीदारी, 80 महिलाएं दिल्ली रवाना
जालोर/आहोर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में भाग लेने हेतु जालोर जिले से महिला कांग्रेस की सशक्त भागीदारी देखने को मिल रही है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कंवर के नेतृत्व में जिले की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।
आहोर विधानसभा क्षेत्र से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कंवर ने रविवार शाम 5 बजे हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कंवर के अनुसार जिले भर से सैकड़ों महिला कांग्रेसजन महारैली में भाग ले रही हैं, जिनमें आहोर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 80 महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। ये सभी कार्यकर्ता संगठित रूप से गाड़ियों के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।
उन्होंने कहा कि यह महारैली लोकतंत्र की रक्षा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही है। इसमें महिला कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी संगठन की एकजुटता, जागरूकता और मजबूती को दर्शाती है।

