जावाल में शताब्दी महोत्सव के तहत हिंदू सम्मेलन 1 फ़रवरी को, भगवा वाहन रैली के साथ धर्म सभा का होगा आयोजन

सिरोही – (रमेश टेलर)

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा हैं। शताब्दी महोत्सव के तहत जावाल में 1फरवरी को शताब्दी महोत्सव को ले कर गणपति मंदिर में बैठक रखी गई, बैठक में हिंदू सम्मेलन को भव्य से अतिभव्य बनाने को ले कर रूप रेखा तैयार की गई, जिसमें गांव के मुख्य मार्गो पर आकर्षण रंगोली, भगवा तोरण, भगवा ध्वजाओं से सजाया रहा हैं। साथ ही भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें मनोज एंड रिया पार्टी द्वारा देश भक्ति के ओतप्रोत सांस्कृतिक झांकियों के साथ श्रंगारित रथ, घोड़े व डीजे के साथ नाशिक ढोल साथ रहेंगे।
1फरवरी को धर्म सभा का आयोजन होगा जिसमें मंगलपुरी महाराज, भोमजी महाराज, श्री पति धाम से गोविन्द वल्लभदास महाराज, राजूगिरी महाराज,रामगिरी महाराज, शंकरपुरी महाराज, ईश्वर भारती महाराज, समेत संत महात्माओं के साथ मुख्य वक्ता भागीरथ चौधरी (स्वदशी जागरण मंच) द्वारा धर्म सभा को संबोधित करेंगे।


शताब्दी महोत्सव समिति के अनुसार 30 जनवरी को वाहन रैली का आयोजन होगा जो जावाल से रवाना हो कर आसपास के गांवों में होते हुए पुनः जावाल में विसर्जन होगां। वाहन रैली के दौरान ग्रामीणों को धर्म सभा में आने का न्योता दिया जायेगा। 1फरवरी को होने वाले भव्य शताब्दी महोत्सव की तैयारी जोरो पर हैं। गांव के मुख्य मार्गो पर स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं तो वहीं धर्म सभा स्थल पर भव्य मंडप बनाया जा रहा हैं। महोत्सव को सफल बनाने के लिए अलग अलग कमेटियां बना कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। जिसको ले कर गांव में प्रभात फेरी कर ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में महोत्सव में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जायेगा। महोत्सव को ले कर कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह नजर आ रहा हैं

error: Content is protected !!