श्री नीलकंठ महादेव व सांचीयाव माता का वार्षिकोत्सव 27 जून को

ग्रामीणों में काफी उत्साह, निमंत्रण पत्रिकाये कि जा रही हैं वितरणका

सिरोही – (रमेश टेलर) जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर स्थित जावाल कस्बे में श्री नीलकंठ महादेव का 15 वा व श्री सांचीयाव माता का 25 वा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा।

मंडल के वरिष्ठ नारायण लाल सुथार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवनागरी जावाल में श्री नीलकंठ महादेवजी का 15 वार्षिकोस्तव एवं श्री सांचीयाव माता जी का 21वां वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा जिसको ले कर कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आ रहा हैं। महोत्सव में शरीक होने को ले कर क्षेत्र वासियों समेत अप्रवासियों को निमंत्रण वितरण की जा रही हैं।

महोत्सव को ले कर कस्बे में शामियाने सजने लगे हैं, साथ ही मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनियों व आकर्षित मंडपों से सजाया जा रहे हैं।
तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव के दौरान दिनांक 25 जून 2026 को रात्रि 9:00 बजे भक्ति संध्या कार्यक्रम के साथ महोत्सव का श्री गणेश होगा जिसमें ललित राठौर एवं हर्षिता परिहर एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी
26 जून 2026 को प्रात 8:00 बजे भक्तिमय भव्य शोभायात्रा निकलेगी जिसमें श्रृंगारित रथों के साथ मनोज रिया शर्मा एंड पार्टी द्वारा देवी देवताओं की सुंदर झांकियां, फौजी बैंड (भठिंडा वाले) भांगड़ा नृत्य एवं डीजे की धुन पर नाचते गाते युवा युवतियां शामिल होगी
शाम 4:00 बजे श्री सांचीयाव माताजी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा तो वही रात्रि 9:00 बजे भव्यभक्ति संध्या का आयोजन होगा जिसमें दिल्ली से आए हुए मनोज रिया शर्मा एंड पार्टी द्वारा देवी देवताओं की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाएगी

27 जून 2026 प्प्रातः शुभ मुहूर्त में श्री नीलकंठ महादेव जी एवं श्री सांचीयाव माताजी का महाभिषेक, महापूजा श्रृंगार,महाभोग एवं अमर ध्वजा के लाभार्थी परिवार की ओर से ध्वजारोहण होगा।
महा आरती के बाद महाप्रसादी यानी फले सुंदरी फले सुंदरी कार्यक्रम शुरू होगा।
रात्रि में भव्यभक्ति संध्या का आयोजन होगा जिसमें ललिता पवार एंड पार्टी पाली द्वारा भजन को प्रस्तुतियां दी जायेगी
इस वर्ष मेले का आयोजन एवं महाप्रसादी फलेसुंदड़ी के लाभार्थी राज पुरोहित जैसाजी एवम् वगता रामजी s/o भूरारामजी डावियाल परिवार जावाल की तरफ से होगा।

error: Content is protected !!