बरलूट गाँव मे 4 ग्राम पंचायतो का ग्राम उत्थान शिविर हुआ आयोजित

ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं कि जानकारी देकर लाभ प्रदान किया

सिरोही – (रमेश टेलर) बरलूट ग्राम पंचायत परिसर में रविवार को चार ग्राम पंचायतों का संयुक्त ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किया गया। शिविर मे तहसीलदार जगदीश विश्नोई , विकास अधिकारी (बीडीओ) मंछाराम , अतिरिक्त विकास अधिकारी महिपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे। यह शिविर बरलूट , नवारा , मंडवारिया एवं वराडा ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आयोजित किया गया। शिविर के दौरान काफी संख्या मे ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और अधिकारियों को अपनी समस्याओ से अवगत कराया। वही मौजूद अधिकारियों के द्वारा आमजन कि विभिन्न समस्याएं सुनी तथा संबंधित विभागों को निस्तारण के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस शिविर में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजना की जानकारी उपलब्ध करवाकर लाभ प्रदान किया जा रहा हैं
इस दौरान ग्राम बरलूट विकास अधिकारी गोविन्द कुमार मेघवाल, नवारा भरत गहलोत , मंडवारिया भरत कुंडला , वराडा चम्पत कुमार प्रजापत,कनिष्ठ सहायक ( एलडीसी ) विराराम सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!