आहोर । कस्बे के महाराणा प्रताप बस्ती (संघ दृष्टि से) में हिंदू सम्मेलन का आयोजन संतों के सानिध्य में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया जिसमें बस्ती की माताएं बहने एवं पुरुष वर्ग ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जालौर सह विभाग प्रचारक व सह घोष प्रमुख ,जोधपुर प्रांत श्री अनिल कुमार जी ने अपने वक्तव्य में समाज को संबोधित करते हुए कहा हिंदू परंपरा हिंदू संस्कृति की ओर अग्रसर होना चाहिए जो समस्त राष्ट्र विश्व को मार्गदर्शित करती हैं समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन एवं पंच परिवर्तन के विषयों को अपनाने का आग्रह किया ।
भजनों के रूप में अंकुश एंड पार्टी ने अपनी प्रस्तुति दी मातृशक्ति व सज्जन राम धुन पर थिरक उठे । कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संत सानिध्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष भारती महाराज कृष्ण गौशाला भाद्राजून , श्री श्री 1008 श्री महावीर गिरी मठ पंडागरा , श्री श्री 1008 श्री सुंदरपरी महाराज मठ आहोर , कार्यक्रम में विशेषजन जिला प्रचारक आईदान , जालम सिंह (सह जिला कार्यवाह) , प्रकाश चौधरी ,भंवरलाल प्रजापत (नगर कार्यवाह) छगन सिंह राजपुरोहित (विधायक), अशोकसिंह मांगलिया, बिशनसिंह सोलंकी, सुरेश सुथार, दिलीप जी दवे, सचिन राजपुरोहित (मंच संचालन), जगदीश जी हंस ,जवानराम प्रजापत ,चंद्रदीप सिंह, बंसी सिंह परमार , एडवोकेट अशोक सुथार, वागाराम प्रजापत ,महेंद्र रांकावत, अशोक कुमार सुथार, मोहन लाल सुथार, चंद्रप्रकाश सोनी एवं विभिन्न पदाधिकारीयो ने भाग लिया ।
सामाजिक समरसता वह हिंदू संस्कृति से समाज को नई दिशा – अनिल

