टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डे कैंपेन समीक्षा बैठक आयोजित

सिरोही – रमेश टेलर

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 100 डे कैंपेन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉकवार अभियान की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने सभी एसटीएस से उनके-अपने ब्लॉक की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डॉ. एस.पी. शर्मा ने 100 डे कैंपेन के तहत अधिक से अधिक लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया। वहीं डॉ. बजरंग लाल रेवाड़ ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. विनय बंसल ने भी अभियान की सफलता हेतु सभी कार्मिकों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में डीपीसी सत्यभान सिंह देवड़ा, पीपीएम दिलीप कुमार, एसटीएस सज्जन सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, रघुवीर सिंह, एसटीएलएस विनोद कुमार, निर्माल्या बनर्जी, गौतम वैष्णव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!