आहोर। टीम सिलावटी युवा मोर्चा के बैनर तले आगामी 25 मई 2026 को आयोजित होने वाले “एक शाम डालीबाई के नाम” भव्य भजन संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का शुक्रवार रात्रि को भाद्राजून निकट अमरतिया धाम में साध्वी सुखिया बाईसा के सानिध्य में भव्य विमोचन किया गया।
युवा मोर्चा संस्थापक एवं अध्यापक छगन बामणिया ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, कांग्रेस नेता उमसिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, इंजीनियर राहुल मेघवाल, सूरज गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अतिथि शामिल होंगे।
कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को लेकर आयोजित पोस्टर विमोचन समारोह में मेघवाल समाज चौराई अध्यक्ष गिरधारीलाल देवाण, नोरवा प्रशासक वागाराम परमार, उद्घोषक नरेंद्र दमामी, पंच दूदाराम वलदरा, रणछोड़ाराम नोरवा, केसाराम रामा, मादाराम रामा, गणेशाराम कुलथाना, जीवाराम किशनगढ़, सांवलाराम सरदारपुरा की ढाणी, चुनाराम मुलेवा सहित समाज के पंच-पटेल एवं बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।
भव्य भजन संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन

