सिरोही – रमेश टेलर
गांव मंडवाड़ा (मानगढ़) निवासी नरेश कुमार पुत्र गणेशराम देवासी का भारतीय सेना में चयन होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ नजर आई।
नरेश देवासी ने लगातार 4 वर्षों की कठिन मेहनत, संघर्ष और लगन से यह मुकाम हासिल किया। नरेश देवासी ने बताया कि यह सफलता माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। गांववासियों और मित्रों ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।

