राज्यमंत्री देवासी ने ग्राम रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

ग्रामीणों की समस्या सुनी, अधिकारियों को दिए निर्देश

सिरोही – रमेश टेलर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘ग्राम रथ अभियान’ को मंगलवार को ग्राम पंचायत हालीवाडा में झंडी दिखाकर रवाना किया
इस दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि अभियान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों को जागरूक करने एवं सेवा वितरण को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शिरकत कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भाजपा सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!