सिरोही – (रमेश टेलर )IFWJ राजस्थान की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आगाज शनिवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान में हुआ ।
इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। कार्य समिति में प्रदेशभर से पत्रकार और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे, इस दौरान वक्ताओं ने पत्रकार हितों,मीडिया की चुनौतियों और संगठन की भावी रणनीति पर मंथन होगा।

इस दौरान पत्रकारों के हित में सुझावो के साथ वार्षिक बैठक और स्नेह मिलन समारोह पर खुले मन से सर्चा हुई।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान के करुणा भाई, IFWJ प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़,प्रदेश महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत उदयपुर संभाग प्रभारी विक्रमसिंह करनोत, सिरोही जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत ने संबोधित किया।
ब्रह्माकुमारीज शांतिवन परिसर में 6 और 7 जून तक कार्यक्रम चलेगा।

