जर्जर खड़े बिजली पोल से हादसे का खतरा, ग्रामीण बोले – विभाग नही ले रहा सुध

गुड़ा इन्द्रपुरा नई आबादी में जर्जर बिजली के पोल से हादसे का खतरा: ग्रामीणों ने कहा विधुत विभाग नहीं ले रहा सुघ, तत्काल खंभे बदलने की मांग

आहोर। (सुरेश गर्ग रोडला) उपखंड क्षेत्र के गांव गुड़ा इन्द्रपुरा के नई आबादी (ढाणी) क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था जर्जर खंभों के सहारे चल रही है। यहां गली के सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे नीचे से गल (जर्जर) चुका है और झूकी हुई अवस्था में खड़े हैं, वहीं जर्जर पोल को पास ही के मकान के दिवार के सहारे बिजली लाइन में प्रयुक्त तार से बांधे रखा हुए जिससे किसी भी समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। मकान के सहारे खंभे को खंडा रखते हुए पिछले दस दिनों से अधिक समय तक आपुर्ति देना किसी बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता है।
स्थानीय ग्रामीण मांगीलाल साटिया ने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग के विधुत विभाग के कार्मिकों,181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पर इस संबंध में शिकायत दी जा चुकी है। हालांकि विभाग द्वारा अब तक न तो इन खंभों की मरम्मत कराई गई है और न ही उन्हें बदला गया है।
गली के ग्रामीणों ने बताया कि इन खतरनाक खंभे के नीचे प्रतिदिन राहगीर,वाहन चालक और गली के बच्चे व महिला -पुरूष , पशु भी गुजरते हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे उनकी सुरक्षा लगातार खतरे में बनी हुई है।
ये खंभे किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकतें हैं खासकर बरसात और तेज आंधी -तूफान के दौरान इनके गिरने का खतरा और भी बढ़ जाता है।ऐसी स्थिति में जनहानि और संपत्ति के बड़े नुकसान की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय ग्रामीण ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की हैं। नागरिकों ने मांग की हैं कि गुड़ा इन्द्रपुरा नई आबादी में जर्जर बिजली खंभे का उच्च अधिकारियों द्वारा सर्वेक्षण कराया जाए । उन्होंने यह भी मांग की हैं कि इन खतरनाक खंभे को बदलकर सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इनका कहना: मैंने विभाग के उच्च अधिकारियों को इसके सम्बन्ध में अवगत करवा दिया गया है जल्द खंभे को बदल कर नया खंभा लगवाया जाएगा।
वेदप्रकाश
विधुत कार्मिक (लाइनमैन गुड़ा इन्द्रपुरा)

error: Content is protected !!