पूर्व विधायक लोढ़ा ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री से की बात

लोढ़ा ने कहां शादी एवं धार्मिक समारोह में प्राथमिकता के आधार पर करें कॉमर्शियल सिलेंडर वितरण

सिरोही – रमेश टेलर

पूर्व=विधायक संयम लोढ़ा ने खाद्य और आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा से फोन पर बात कर सिरोही जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शादियों और धार्मिक समारोह में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत की और उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने उनसे आग्रह किया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का ग्रामीण क्षेत्र में जिला प्रशासन के जरिए वितरण सुनिश्चित किया जाए जिससे शादी एवं धार्मिक समारोह में प्राथमिकता के आधार पर कॉमर्शियल सिलेंडर वितरित किए जा सके।

लोढ़ा ने मंत्री को भेजे पत्र में बताया कि सिरोही जिले में कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत चल रही है। जिले की ग्रामीण गैस एजेंसियों पर कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति अनियमित है l
ग्रामीण वितरक एजेंसी को कॉमर्शियल सिलेंडर कम प्राप्त हो रहे है। इस कारण विवाह एवं धार्मिक समारोह में सिलेंडर की दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि जिले को एजेंसी की मांग अनुसार कॉमर्शियल सिलेंडर कंपनी से आपूर्ति हेतु निर्देशित किया जावे। साथ ही प्रथम प्राथमिकता में उक्त सिलेंडरो को विवाह समारोह एवं धार्मिक समारोह के लिए प्रशासनिक अनुमति से ही वितरित करवाया जावे । शेष सिलेंडरो को ही व्यवसायिक उपयोग हेतु वितरित करने के निर्देश प्रदान करवाये।

error: Content is protected !!