जिसमें मंथरा ओर केकई का संवाद
राम वनवास का प्रसंग देख कर श्रोताओं के आंखे भींग आई
सिरोही – (रमेश टेलर) जावाल के हनुमानजी मंदिर मैदान में भारत प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला में काफी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं। 22 मई से शुरू हुई रामलीला को ले कर कस्बे वासियों में काफी उत्साह नजर आ रहा हैं। श्रद्धालु अपने परिवार के साथ रात को 8 बजे ही पंडाल में पहुंच कर देर रात रामलीला का लुफ्त उठाते हैं।
पांचवे दिन मंगलवार को केकई ओर मंथरा संवाद के दौरान श्री राम के राज्याभिषेक की जगह श्री राम को वनवास को प्रसंग को कलाकारों ने बेखूबी निभाया, श्री राम के साथ लक्ष्मण व सीता का वनवास को देख कर पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं की आंखे नम हो गई।
रामलीला परिक्षेत्र को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया हैं।
रामलीला परिवार के मुख्या अशोक उपाध्याय ने बताया कि रामलीला संचाल के लिए गांव के प्रभुत्व नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं।

