सिरोही – (रमेश टेलर) बरलूट थाना परिसर में बुधवार को ईद त्यौहार को लेकर सीएलजी सदस्य व शांति समिति सदस्य की बैठक थाना प्रभारी राजेंद्रसिंह शेखावत अध्यक्षता में आयोजित हुई ।
इस दौरान थाना प्रभारी शेखावत ने बैठक में मौजूद सदस्यों से अपील कर शांति व सोहार्द की भावना से त्यौहार मनाए।
बैठक में सदस्यों ने कई समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर संतोष रावल, हेमंतभाई नागर, चंपालाल माली, गणपतसिंह राव , देवाराम मेघवाल, हकीम खान, रमजान खान, हबीफ खान व पुलिसकर्मी समेत कई शांति समिति सदस्य व सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।

