मोहब्बतनगर में होगा 29 वा वार्षिकोत्सव
सिरोही – (रमेश टेलर) मोहब्बतनगर स्थित श्री नामदेवजी मंदिर का 29 वा वार्षिकोत्सव 42 गांव छीपा समाज संस्थान के बैनर तले दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 27 मई को भजन संध्या के साथ मेले का श्री गणेश होगा
कमेटी अध्यक्ष थानमल नारादरा के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहब्बत नगर में श्री 42 गांव छिपा समाज कमेटी के तत्वाधान में 29 वा वार्षिकोत्सह होगा साथ ही रात्रि में भजन संध्या व चढ़ावे की बोलियां बोली जाएगी, वहीं 28 मई को मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ आरती होगी, इस दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं व भामाशाहों का सम्मान किया जायेगा।
कस्बे में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
कमेटी सचिव लहरचंद छीपा ने बताया कि 28 मई को श्री नामदेवजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकली जाएगी जिसमें श्रृंगारित रथ में श्री नामदेवजी महाराज की तस्वीर के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते युवा युवतियां शामिल होगी शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई निज मंदिर पहुंचेगी।
महाप्रसाद का होगा आयोजन
मेले के लाभार्थी भामाशाह समरथ मल छीपा परिवार कैलाशनगर की ओर से समाज बंधुओं के लिए प्रसाद का आयोजन होगा। वार्षिकोत्सव को ले कर समाज बंधुओं में काफी उत्साह नजर आ रहा हैं। मेले में शरीक होने के लिए राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, समेत दूर दराज से समाज बंधु पहुंचेंगे।

