जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर भी रहे साथ
सिरोही– (रमेश टेलर)राज्य सरकार द्वारा जन समस्याओं के निवारण के लिए गांव गांव रथ पहुंच कर ग्रामीणों की समस्या सुन कर उनका निवारण करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं।
बुधवार को जावाल ग्राम पंचायत क्षेत्र में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के साथ जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जन समस्याओं को सुन कर उपस्थिति अधिकारियों को जनता की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए।
इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यालयों में अध्यापकों की कमी, सीताराम सरोवर का सौंदर्यकरण करना, बस स्टैंड पर से अतिक्रमणों को हटाने, बस स्टैंड के मुख्य सड़क मार्ग से पंचायत भवन के पीछे जाने वाली सड़क वाले रास्ते को खुलवाने के साथ बिजली पानी की समस्या हल करने की गुहार लगाई, जिस पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने जल्द विद्यालयों में अध्यापकों को लगाने का आश्वासन दिया साथ ही बस स्टैंड के आसपास से अतिक्रमण को हटवाने के लिए ग्राम सचिव नारायण लाल को निर्देश दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि जावाल का अस्थाई बस स्टैंड सिरोही जालोर, भीनमाल, को जोड़ने वाले वाले मुख्य सड़क पर स्थित हैं जहां दिन भर सैकड़ों यात्रियों के साथ सरकारी बसों के साथ निजी वाहनों का अवरज्वर होती हैं। ऐसे में बस स्टैंड के आसपास मुख्य सड़क किनारेअतिक्रमण कर लॉरीया व ठेले लगा दिए हे जिस से बसों का ठहराव भी सड़क पर ही करना पड़ता हैं। जिससे यात्रियों को बसों में चढ़ने उतरने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता हे साथ ही कभी भी दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता हैं।
अब देखने वाली बात यह हैं… कि ग्रामीणों की मांग को कब पूरा कर बस स्टैंड के आसपास से अतिक्रमण हटा कर जनता को राहत मिलती हैं।
इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

