54 बालक बालिकाओं को पारितोषिक किया सम्मानित, रात्रि में भजन संध्या का हुआ आयोजन
सिरोही (रमेश टेलर) मोहब्ब्त नगर स्थित श्री नामदेव छीपा समाज 42 गांव का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ, मंदिर में विशेष पूजा कर मंदिर शिखर पर लाभार्थी परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया।
बुधवार को रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें गायक कलाकारो ने एक से बढ़ कर एक श्री नामदेवजी भजनों की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया, इस दौरान त्वस्वी श्री रामगिरी महाराज जावाल, श्री केवलगिरी महाराज कैलाशनगर, श्री विश्वभर गिरी महाराज नून का सानिध्य रहा।

वार्षिकोत्सव के दौरान शिक्षा को बढ़ावा देने के परीक्षा में अच्छे लाने वाले करीब 54 बालक बालिकाओं को पारितोषिक दे कर सम्मानित किया एवं भामाशाहों को साफा पेशी के साथ फूलमाला पहना के बहुमान किया, वार्षिकोत्सव में सिरोही, जालौर, भीनमाल, गुजरात, महाराष्ट्र से समाज बंधुओं ने भाग लिया।

निकली शोभायात्रा
कस्बे में ठाकुरजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकली जिसमें श्रृंगारित रथ पर श्रृंगारित श्री नामदेवजी महाराज की फोटो स्थापित की यात्रा के दौरान युवा युवतिया डीजे की धुन नाचते गाते शरीक हुए, एवं विठ्ठल विठ्ठल के जयकारों से वातावरण भक्ति मय बना। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से होते हुए मुख्य मार्गो से होते हुए निज मंदिर पहुंची।

